रामगढ़वा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण पूजा पंडाल के गेट पर लगती है जाम,श्रद्धालुओं को परेशानी,प्रशासन से कार्रवाई की मांग रामगढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में जहां भक्ति का माहौल है, वहीं दूसरी ओर दुर्गा पूजा पंडाल और मुख्य सड़क के पास ई-रिक्शा चालकों की भारी धांधली और मनमानी से आम जन परेशान हैं। पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय दुकानदार समझाते-समझाते थक गए हैं, लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

Oct 15, 2026 - 16:58
0 6
रामगढ़वा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण

पूजा पंडाल के गेट पर लगती है जाम,श्रद्धालुओं को परेशानी,प्रशासन से कार्रवाई की मांग

रामगढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में जहां भक्ति का माहौल है, वहीं दूसरी ओर दुर्गा पूजा पंडाल और मुख्य सड़क के पास ई-रिक्शा चालकों की भारी धांधली और मनमानी से आम जन परेशान हैं। पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय दुकानदार समझाते-समझाते थक गए हैं, लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
     सड़क पर ही लगाकर करते हैं सवारी का इंतजार
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़वा में ई-रिक्शा की संख्या काफी अधिक हो गई है, बावजूद इसके चालक सड़क पर ही ई-रिक्शा लगाकर सवारी आने का इंतजार करते हैं। इसके कारण बाइक, कार और विद्यालय के छात्रों की सवारी के आते ही काफी भीड़ और जाम की समस्या बन जाती है। मार्केट करने आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 प्रशासन से की गई ये अपील दुर्गा पूजा और मेले को मद्देनजर रखते हुए आम जनता ने पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि सभी ई-रिक्शा चालकों को बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन लगाने का निर्देश दिया जाए। साथ ही पंडाल और मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
      नाबालिग चला रहे हैं ई-रिक्शा, लाइसेंस जांच की मांग लोगों ने यह भी मांग की है कि ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाए। आरोप है कि बहुत से ई-रिक्शा चालक ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से भी कम है, फिर भी वे बेधड़क होकर ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से नियमों का पालन कराए और ई-रिक्शा को निर्धारित स्टैंड पर लगवाए, तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User