सीतामढ़ी :- हाजीपुर रेल जीएम डिंपी गर्ग व मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रेल जेनरल मैनेजर हाजीपुर डिम्पी गर्ग 24 सितंबर गुरुवार को शाम 03:20 में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ एलजी स्पेशल ट्रेन से बालमिली नगर से बेतिया, सुगौली, रक्सौल के रस्ते सीतामढ़ी पहुंचे।........
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रेल जेनरल मैनेजर हाजीपुर डिम्पी गर्ग 24 सितंबर गुरुवार को शाम 03:20 में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ एलजी स्पेशल ट्रेन से बालमिली नगर से बेतिया, सुगौली, रक्सौल के रस्ते सीतामढ़ी पहुंचे।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इस रेलखंड पर पटरियों की सुरक्षा, ट्रेन परिचालन की स्थिति और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेना था।

रेल जीएम श्री गर्ग के आगमन का इंतजार स्थानीय रेल कर्मीयो में बड़ी बेसब्री से रही। क्यों कि अपनी ड्यूटी संभालने के बाद पहली मर्तबा सीतामढ़ी पहुंच रहे थे। उनके आगमन के एक सप्ताह पूर्व से ही स्टेशन की साफ सफाई और रंग रोगन कराई जा रही थी। इस दौरान समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा भी मौजूद थे। स्टेशन पर पहुंचने के बाद स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर प्रसाद सिंह, माला अधीक्षक अजय कुमार सिंह, वाणिज्य निरीक्षक मदन प्रसाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर तथा राजकीय रेल थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद द्वारा उन्हें स्वागत किया गया। तत्पश्चात वे अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर निर्माण होने वाली सीतामढ़ी स्टेशन की मैप को देख कर संबंधित विभाग के सीनियर अभियंता को विशेष दिशा निर्देश दिए। इस समय मौसम भी उनकी निरीक्षण गति को रोक नहीं सका। बुलंद हौसलों के साथ हाजीपुर रेल जीएम श्री गर्ग और मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्रा सहित सीनियर डीओएम विजय प्रकाश, सीनियर डीएम कॉर्डिनेशन संजय कुमार तथा स्टेशन पर पहुंचे अधिकारियों टीम सीधा टेम्परोरी तैयार हुए टिकट काउंटर का निरीक्षण किया, फिर नए तैयार हुए माला गोदाम की निरीक्षण करते हुए एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। स्टेशन के प्लेटफार्म का भ्रमण कर यात्री सुविधा में आने वाली, जैसे शुद्ध पीने की पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्लेटफार्म पर हमेशा साफ सफाई तथा यात्री सुरक्षा बेहतर व्यवस्था करने का भी निर्देश जारी किया।इस दौरान उन्होंने बताए कि गंदगी हो या यात्री संबंधित सुविधा में कटौती की किसी भी शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समय स्थानीय रेल कर्मियोंक होश ठिकाने पर रहा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सीतामढ़ी एक बेहतर नहीं बल्ड क्लास स्टेशन के रूप में सामने आएगी। स्टेशन की निर्माण के बाद यहां एयरपोर्ट जैसी तमाम व्यवस्था मिलेगी
उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पुनर्विकास योजना के तहत चयनित इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाना है।
स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाना है
स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव करना तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है। स्टेशन को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। रेलवे के जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाया जाएगा । स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों के अनुसार किया जाएगा । रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे। जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे। ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे । इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। पुनिर्वकास के इस क्रम में दिव्यांगजनों के लिए भी सभी सुविधाएं जैसे रैम्प, ब्रेल लिपि इत्यादि प्रदान की जाएंगी ताकि दिव्यांगजन बिना किसी असुविधा के स्वयं भी रेल यात्रा करने में सक्षम हो सकें।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)