सीतामढ़ी :- शादी के दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या, पोखर किनारे मिला शव
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो, सीतामढी :- डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर गांव में शादी के करीब दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। काजल 19 वर्षीय की थी, 13 अगस्त से लापता थी और रविवार सुबह उसका शव गांव के पास जंगल से सटे पोखर के किनारे मिला। परिजनों के अनुसार, काजल की शादी 19 जून 2026 को .......
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,
सीतामढी :- डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर गांव में शादी के करीब दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। काजल 19 वर्षीय की थी, 13 अगस्त से लापता थी और रविवार सुबह उसका शव गांव के पास जंगल से सटे पोखर के किनारे मिला। परिजनों के अनुसार, काजल की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी अनिल राय के साथ हुई थी। वह 12 अगस्त को मायके पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 14 अगस्त को डुमरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। रविवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी से पहले काजल और उसके बीच प्रेम संबंध था और उसकी शादी से नाराज था। इसी आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ डुमरा थाने में पहले से दो गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)