सीतामढ़ी :- भारत-नेपाल पहुंच पथ पर बनी मानव श्रृंखला, गूंजा एकता और देशभक्ति का संदेश
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’ के तहत प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली इंडो-नेपाल सड़क पर विशाल मानव श्रृंखला देख गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देना था।....
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’ के तहत प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली इंडो-नेपाल सड़क पर विशाल मानव श्रृंखला देख गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देना था।
मानव श्रृंखला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों के लोग एक साथ खड़े होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान एसडीओ एवं एडीशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मानव श्रृंखला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में बीडीओ मृत्युंजय कुमार सक्रिय रूप से जुटे रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)