सीतामढ़ी :- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- शहर के भवदेपुर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के खोखसी पिपरा गांव निवासी अमरेश कुमार (36) के रूप में हुई है। वह शिवशंकर राय के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि अमरेश दवा लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे पुल के पास ट्रैक पर पहुंच गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, जीआरपी की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर ..........
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- शहर के भवदेपुर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के खोखसी पिपरा गांव निवासी अमरेश कुमार (36) के रूप में हुई है। वह शिवशंकर राय के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि अमरेश दवा लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे पुल के पास ट्रैक पर पहुंच गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, जीआरपी की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले हुए एक हादसे में अमरेश का दाहिना पैर कट गया था। इसके बावजूद वह हिम्मत से जिंदगी जी रहे थे और मेहनत कर परिवार का खर्च चला रहे थे। अमरेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उनके पीछे एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमरेश रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)