सीतामढ़ी :-, सेटेलाईट सीटी प्रोजेक्ट जमीन छीनने की साजिश अक्टूबर मे होगा पटना जाम

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- गन्ना का दाम 750रू क्विंटल घोषित करने,सुखाड,सिंचाई तथा सेटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी सहित किसानों के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा रीगा के तत्वावधान में एक किसान महापंचायत रीगा मिल चौक स्थित सभागार में आयोजित की गई।अध्यक्षता युवा किसान नेता सत्यम प्रकाश ने .........

Aug 17, 2026 - 07:13
0 11
सीतामढ़ी :-, सेटेलाईट सीटी प्रोजेक्ट जमीन छीनने की साजिश अक्टूबर मे होगा पटना जाम
सीतामढ़ी :-, सेटेलाईट सीटी प्रोजेक्ट जमीन छीनने की साजिश अक्टूबर मे होगा पटना जाम
सीतामढ़ी :-, सेटेलाईट सीटी प्रोजेक्ट जमीन छीनने की साजिश अक्टूबर मे होगा पटना जाम

-- आपदाग्रस्त सीतामढी को अकालग्रस्त जिला घोषित किया जाए।

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- गन्ना का दाम 750रू क्विंटल घोषित करने,सुखाड,सिंचाई तथा सेटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी सहित किसानों के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा रीगा के तत्वावधान में एक किसान महापंचायत रीगा मिल चौक स्थित सभागार में आयोजित की गई।अध्यक्षता युवा किसान नेता सत्यम प्रकाश ने की तथा स्वागत मोर्चा के रीगा अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने की तथा मंच संचालन शिवेन्द्र कुमार सिंह ने की।

 मुख्य अतिथि किसान नेता,पूर्व कृषि मंत्री तथा सांसद सुधाकर सिंह ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अमेरिका तथा कारपोरेट के समक्ष घुटना टेक चुकी है, और किसानों की जमीन तथा कृषि उत्पादों पर कब्जा करने का खेल जारी है। सरकार वायदा कर एम एसपी सीटू+50%पर कानून बनाने से भाग रही है।बीज तथा बिजली कारपोरेट को सौंपकर आमजन पर भारी बोझ लादने के लिए विधेयक ला चुकी है।कृषि उत्पादों के दाम के सवाल पर पूरे देश में किसान आन्दोलित है।गन्ना का दाम 750/-रू क्वि.तय हो , धान-गेहूं की खरीद के लिए एपी एम सी की वापसी हो।

श्री सिंह ने कहा कि लैंड पुलिंग कर सेटेलाईट सीटी का सपना दिखाकर अमेरिका के लिए सीटी तथा हवाई अड्डा बनाया जा रहा है जिससे अमेरिका चीन से मुकाबला में भारत के कंधा का इस्तेमाल किया जा सके।

 लैंड पुलिंग में 3लाख एकड तथा तथा भूमि अधिग्रहण में अभी 50 हजार एकड जमीन लेने के खिलाफ आन्दोलन और तेज करना है।किसानों के सवालों पर बताया गया कि अक्टूबर में पटना में भारी प्रदर्शन करना है। किसान अभी से 1लाख किसानों के जुटान की तैयारी करें।

हम संसद से लेकर सडक तक किसानों के साथ खडा है।रीगा चीनी मिल के किसानों के केसीसी के मुद्दों पर भारत सरकार के वितमंत्री तथा गन्नामूल्य तथा ब्याज भुगतान पर राज्य सरकार से बात करेगे।

पंचायत में विषय प्रवेश कराते हुए संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा उतर बिहार के संयोजक तथा भूमि बचाओ संघर्ष समिति के नेता प्रो.आनन्द किशोर ने कहा कि सेटेलाइट सीटी प्रोजेक्ट किसान-मजदूरों की जमीन छीनकर बडे पूंजीपतियों को देने की सरकारी साजिश है।इस प्रोजेक्ट में सैकडो गांवों के 74 हजार एकड जमीन को लौक कर खरीद-बिक्री तथा निर्माण पर रोक लगा देना संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। सरकार आन्दोलनकारी किसानो से बात करे तथा जनप्रतिनिधि चुप्पी तोडे एवं खेत-गांव विरोधी प्रोजेक्ट को वापस ले।

डा.किशोर ने कहा रीगा के किसानों ने गन्ना के उत्पादन लागत का हिसाब जोडा है तो गन्ना का लागत प्रति क्विंटल 750 रूआता है। सरकार 750/- क्विंटल तय करे। वर्षों से केसीसी में फंसाये गये करीब 10 हजार किसानों को केसीसी ऋण से मुक्ति हो तथा गन्ना मूल्य के 4वर्ष के बकाये 51.30करोड के भुगतान पर ब्याज का भुगतान करे। लगातार सूखा-बाढ,ओला- आंधी तथा असमय वर्षा से तबाह सीतामढी जिला को अकालग्रस्त जिला घोषित किया जाए।

महापंचायत को राष्ट्रीय नेता सुबोध पटेल ने संबोधित करते हुए कहा बिहार का किसान सरकारी साजिश से कराह रहा है सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बनी हुईहै।पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि हम किसानों के हर आन्दोलन के साथ हैं।सरकार किसानों की मांगों पर कार्रवाई करे नही तो बडा आन्दोलन होगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने किसान-मजदूरों से घर से निकलने तथा एकजूट आन्दोलन का आह्वानकिया। महापंचायत को राकेश झा,मोर्चा नेता अमरेन्द्र राय,अबधेश यादब,अश्विनी कुमार मिश्र,शंकर मंडल, राजनन्दन गांधी,ब्रज मोहन मंडल,सत्येन्द्र सिंह,कौशल किशोर सिंह,रामजनम गिरी, रणधीर यादव,ट्रेड यूनियन लीडर रामबाबू राय,चुन्नू सिंह,नरेन्द्र यादब, जगदीश यादव,श्याम बिहारी पंडित,राम विवेक सिंह,अवधेश सिंह,रोहित पाठक,दर्शन बैठा,मुकेश कुमार,जय किशोर यादव,सिकंदर महतो,त्रिपुरारि सुमन, ने संबोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक मुकेश कुमार यादव ने किया तथा किसान आन्दोलन को मजबूत करने का ऐलान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User