सीतामढ़ी :- रेलवे प्लेटफार्म पर चूहों का आतंक से ओपेन नाला को बंद कराए जाने को लेकर विभाग को भेजी गई चिट्ठी

Aug 22, 2026 - 18:39
0 9
सीतामढ़ी :- रेलवे प्लेटफार्म पर चूहों का आतंक से ओपेन नाला को बंद कराए जाने को लेकर विभाग को भेजी गई चिट्ठी

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- चूहों के आतंक से स्थानीय रेल कर्मियों के साथ यात्री भी परेशान है। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जंक्श रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो में मध्य रेलवे ट्रैक के नीचे इन दिनों चूहो की आतंक कायम है। हला की इन दोनों प्लेटफार्मों के बीच रेलवे ट्रैक के पास इनके आतंक पूर्व से रही है। लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने अपने रेल के आलाधिकारियों को मामले से अवगत नहीं करा पाए थे। बीते कुछ दिनों में चूहों की आतंक इस कदर रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ गई है, जिससे यात्रियों के साथ खान पान बेचने वाले भी परेशान है। यात्रियों के लगेज तक कुतर दे रहे है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टेशन के अंदर रखे गए रेलवे क्या अभिलेख डायरी को चूहों ने अबतक कितना नुकसान किया होगे।

बताया जा रहा है कि चूहों द्वारा पूर्व से ही रेलवे के ट्रैक के नीचे जगह जगह बिल बनाया गया है,दूसरी तरफ रेलवे टैक की पानी निकासी को लेकर तैयार किए गए नालों पर संबंधी विभाग के संवेदकों द्वारा विधिवत नालों को ढक कर नहीं रखने के कारण नाला का गटर चूहों का एक सेफ जोन बना हुआ था। एक साथ नालों के साथ चूहों के बिल में। वर्षा का पानी भड़ जाने से चूहा रेलवे प्लेटफार्म पर अपना शरण ले रहे है। चूहा प्लेटफार्म पर चढ़ कर यात्र तत्र अपना पनाहगार बनाने को लेकर पहुंच जाते है। वही ऐसे स्थित में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चूहों की संक्रमण फैलाने का सौ प्रतिशत उम्मीद है। जिसको लेकर स्थानीय वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार ने एक नोटिस जारी कर, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सभी खान पान बेचने वाले वेंडरों को बताया है कि यात्रियों के साथ बेचे जाने वाले खान पान की के रख रखाव कि सुरक्षा बढ़ाने कि बात कही है। उन्होंने मामलो से अवगत करते हुए पांच विभागीय अधिकारियों में मंडल रेल प्रवेक्षक वाणिज्य/ समस्तीपुर, स्टेशन अधीक्षक /सीतामढ़ी, प्रवर अनुभाग अभियंता कार्य/निर्माण/सीतामढ़ी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/सीतामढ़ी तथा वाणिज्य नियंत्रक समस्तीपुर को अवगत कराया है। ताकि इस दिशा में काम करते हुए चूहों कि आतंक और संक्रमण से यात्रियों सहित रेल कर्मियों को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने यात्री गण और रेलवे कर्मियों के हित में अपनी बात रखते प्रेस के माध्यम से रेलवे के आलाधिकारियों से अनुरोध किया है कि टॉपलेटर्म संख्या एक और दो के मध्य बने ओपन नालों को तत्काल खुला नाला को बंद किया जाए ताकि नालों से निकलने वाले चूहों कि आक्रमण कम हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User