कुण्डवा चैनपुर : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने एक वैगनआर कार, तीन मोबाइल और नकदी के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aug 05, 2026 - 17:26
Updated: 8 hours ago
0 5
कुण्डवा चैनपुर : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
पूर्वी चम्पारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वैगनआर कार, तीन मोबाइल फोन और ₹10,800 नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे गांजा की बड़ी खेप को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव से एक वैगनआर कार (BR01BT9171) में गांजा लादकर ढाका होते हुए चकिया ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया। बसंतपुर चौक के पास पुलिस को देखते ही चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़ते हुए बरवा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन को घेर लिया। तलाशी लेने पर कार से 54 किलो गांजा बरामद हुआ और मौके से कमलेश कुमार तथा संजय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया के यहां से लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में 54 किलोग्राम गांजा, एक वैगनआर कार, तीन मोबाइल फोन और ₹10,800 नकद बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User