जितना : गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  जितना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड, बरहरवा से एक युवक को अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 300-300 मिलीलीटर की 30 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 9 लीटर.......

Aug 04, 2026 - 18:59
0 14
जितना : गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
जितना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड, बरहरवा से एक युवक को अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 300-300 मिलीलीटर की 30 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 9 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान चन्दन मांझी (19 वर्ष), पिता मनोज मांझी, निवासी जीतपुर, थाना जितना, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है तथा उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User