घोड़ासहन-झरोखर रोड पर वाहन जांच में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय के पास से स्मैक बरामद

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  घोड़ासहन । झरोखर थाना की पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन जांच के दौरान एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन गाँधी नगर निवासी श्रीराम कुमार (22 वर्ष), पिता जितेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है, जो फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है।...

Aug 04, 2026 - 15:04
0 61
घोड़ासहन-झरोखर रोड पर वाहन जांच में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय के पास से स्मैक बरामद

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन । झरोखर थाना की पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन जांच के दौरान एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन गाँधी नगर निवासी श्रीराम कुमार (22 वर्ष), पिता जितेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है, जो फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है।

पुलिस के अनुसार, झरोखर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन-झरोखर मुख्य सड़क स्थित डमार चौक पोखरा के समीप एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से तीन पुड़िया में रखा उजले रंग का स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 3.93 ग्राम पाया गया। इसके अलावा उसके पास से 5,836 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक किस स्रोत से लाया गया था और इसे किसे आपूर्ति किया जाना था। मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

झरोखर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User