घोड़ासहन : मॉडल थाना झरौखर का हुआ उद्घाटन, आज से नए भवन में संचालित होगा थाना

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण   घोड़ासहन। झरौखर थाना क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन खास रहा। झरौखर थाना का नवनिर्मित भवन विधिवत उद्घाटन के साथ ही थाना अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया। नए भवन में थाना का संचालन शुरू होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से दुल्ह...........

Aug 28, 2026 - 19:08
Updated: 2 months ago
0 22
घोड़ासहन : मॉडल थाना झरौखर का हुआ उद्घाटन, आज से नए भवन में संचालित होगा थाना

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  
घोड़ासहन। झरौखर थाना क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन खास रहा। झरौखर थाना का नवनिर्मित भवन विधिवत उद्घाटन के साथ ही थाना अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया। नए भवन में थाना का संचालन शुरू होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया। परिसर में साफ-सफाई के साथ विशेष सजावट की गई। जिससे पूरा वातावरण उत्सवी नजर आ रहा था।

समारोह के दौरान घोड़ासहन इंस्पेक्टर डी.के. निर्दोष ने पूरे विधि-विधान के साथ फीता काटकर मॉडल थाना झरौखर के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद थाना के नए भवन और परिसर का जायजा लिया गया। इस मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। नए भवन में थाना के शिफ्ट होने से पुलिस प्रशासन को बेहतर तरीके से कार्य करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User