सीतामढ़ी :- सीतापुरम प्रोजेक्ट वापसी की मांग पर मंदिर में प्रार्थना कर मशाल जूलूस निकल कर जताया विरोध
सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापसी की मांग को लेकर पुनौरा, खैरबा, सांखी, मनियारी, अन्हारी, मारर सहित अन्य गांवों के सैकडो किसानों ने मशाल जूलूस निकाला। यह जूलूस पुनौरा बाजार चौक से जानकी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचकर समाप्त हुआ।किसान सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो, जमीन छीनना बंद करो,गांव उजाडना बंद करो,संपति का संवैधानिक अ.........
सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापसी की मांग को लेकर पुनौरा, खैरबा, सांखी, मनियारी, अन्हारी, मारर सहित अन्य गांवों के सैकडो किसानों ने मशाल जूलूस निकाला। यह जूलूस पुनौरा बाजार चौक से जानकी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचकर समाप्त हुआ।किसान सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो, जमीन छीनना बंद करो,गांव उजाडना बंद करो,संपति का संवैधानिक अधिकार छीनना बंद करो, 45%लैंड पुलिंग वापस लो, लैंड लौक शीघ्र हटाओ जैसे नारे लगा रहे थे। मशाल जूलूस की समाप्ति के बाद सभी किसान सीता मंदिर पंहुचकर सीता मैया से प्रार्थना किया कि सरकार तथा सीएम सम्राट चौधरी को सदबुद्धि दें कि किसान-मजदूर विरोधी सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस ले लें तथा किसानों को शक्ति दें किअपने संघर्ष में सफल हो।

जूलूस तथा प्रार्थना में शामिल प्रमुख किसान नेताओ में बैधनाथ हाथी,प्रो आनन्द किशोर,संतोष कुमार सिंह,जयप्रकाश राय, जलंधर यदुबंशी,चन्द्रदेव मंडल, अमरेन्द्र राय,अबधेश यादब,राम सागर ठाकुर,अश्विनी कुमार मिश्र,नवीन कुमार सिंह,हरिओम सिंह,शंकर प्रसाद,सत्यनारायण सिंह,शम्भू यादव,जितेन्द्र हाथी, रामविवेक सिंह,प्रेमचन्द्र सिंह, शिबचन्द्र यादव सहित सैकडों किसान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)