सीतामढ़ी :- लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ा विशनपुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी की माहौल खड़ी हो गई, जब एक गड्ढे से आठ वर्षीय बच्चे का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक बच्चा मंडल टोला निवासी कालीचरण मंडल का पुत्र आदित्य कुमार था। बताया जा रहा है कि आदित्य सोमवार से ही घर से लापता था। घर वालों......

Aug 11, 2026 - 20:52
0 9
सीतामढ़ी :- लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ा विशनपुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी की माहौल खड़ी हो गई, जब एक गड्ढे से आठ वर्षीय बच्चे का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक बच्चा मंडल टोला निवासी कालीचरण मंडल का पुत्र आदित्य कुमार था। बताया जा रहा है कि आदित्य सोमवार से ही घर से लापता था। घर वालों के द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका था। मंगलवार को ग्रामीणों को गांव से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर मिट्टी कटाव से बने गड्ढे में बच्चे के शव की जानकारी मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डुमरा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर बच्चे के चाचा सनीचर मंडल ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चे को मारने के बाद शव को गड्ढे में फेंका गया हो सकता है। परिजनों ने मामले की जांच के लिए स्वान दस्ता बुलाने की मांग भी की। आदित्य अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई-बहन हैं। उसके पिता हरियाणा में रहकर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User