सीतामढ़ी :- भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक सम्पन्न, सुरक्षा सहयोग और तस्करी संघ को महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :-- भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिले के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण सीमा समन्वय बैठक सर्लाही जिले के हरिवन बगैचा होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों देशों के प्रशासनिक, पुलिस, सुरक्षा व राजस्व विभागों के दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में भारत की ओर से सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय, एसपी अमित रंजन, भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज के वाणिज्य अधिकारी मनीष कुमार दास, एसएसबी 20वीं बटालियन कमांडेंट जी.सी. पांडेय, 51वीं बटालियन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह, डीडीसी संदीप कुमार, एडीएम संजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय नजीब अनवर, पुपरी एसडीओ अतनु दत्ता, एक्साइज सुपरिटेंडेंट ओम प्रकाश, कस्टम इंस्पेक्टर मुकुल राय, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर सरिता कुमारी तथा ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
नेपाल की ओर से सर्लाही डीएम तुलसी बहादुर श्रेष्ठ, एसपी योगेंद्र कुमार खड़का, सशस्त्र एसपी देव बहादुर चंद, चीफ इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राम रिझन यादव, भंसार प्रमुख डम्बर बहादुर बस्नेत, सर्वे ऑफिसर संजय मनंधर, महोत्तरी डीएम नारायण प्रसाद रिसाल, एडीएम संजय कुमार पोखरेल, एसपी हेरम्ब शर्मा, सशस्त्र एसपी पूर्णचन्द्र भट्ट, असिस्टेंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सुदीप अधिकारी, रौतहट डीएम विनोद कुमार खड़का तथा एडीएम किरण निधि तिवारी समेत नेपाल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्र में हो रही तस्करी, घुसपैठ, अपराधियों की सीमा पार शरण, सीमा स्तंभों की स्थिति और जाली नोटों के कारोबार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। दोनों देशों ने मिलकर सूचनाओं के आदान-प्रदान, संयुक्त गश्त और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा भरत ताल में प्राकृतिक सौंदर्य का और बोटिंग का आनंद लिया गया। वहां अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय बिताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0