सीतामढ़ी :- नगर परिषद वार्ड संख्या 20 में वर्षों से जर्जर सड़क निमार्ण का किया गया शुभारंभ
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) - जिले के नगर परिषद वार्ड संख्या - 20 में एन एच -227 से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए उपेंद्र साह के घर तक का सड़क लगभग 20 वर्षों से जर्जर था। जिसका कार्य प्रारंभ नगर सभापति राजन नन्दन सिंह, कार्यपालक नीलम श्वेता, वार्ड पार्षद आशा देवी तथा युवा समाजसेवी अरविन्द कुमार के द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण हेतु शुभारंभ किया गया।
ज्ञात हो की उक्त सड़क एक वाईपास के तरह कार्य करता है। इस सड़क से होकर शहर की तमाम लगभग छोटी गाड़िया गुजरती है। जिसके कारण शहर का मुख्य पथ पर जाम लगने की सम्भावना बहुत कम रहती है। इस सड़क के जर्जर होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती थी। जिसके कारण लोग इस सड़क से गुजरने पर दुर्घटना को लेकर भयभीत रहते थे।
नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वधान में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत शिवहर जिला के तहत 4.2917 करोड़ रुपया की लागत से तीन योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिल्यान्यास किया गया था। जिसमें नगर परिषद वार्ड संख्या - 20 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 61 लाख 94 हजार 400 रुपया की लागत से शिल्यान्यास किया गया था।
आज नगर परिषद वार्ड सख्या - 20 में मुख्यमंत्री समग्र योजना का पुरे जिला में प्रथम योजना को गति दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0