उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: बलिया में अस्पताल के फर्श पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चार स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

चम्पारण टुडे  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार रात एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ........

May 26, 2025 - 18:34
 0  4
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: बलिया में अस्पताल के फर्श पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चार स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

चम्पारण टुडे 
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार रात एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही कोई नर्सिंग स्टाफ। मजबूरी में महिला को अस्पताल के गेट के पास फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

महिला के ससुर ने बताया कि वे और उनकी बहू शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। एंबुलेंस चालक उन्हें अस्पताल के गेट पर छोड़कर चला गया। अस्पताल में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। कुछ समय इंतजार करने के बाद, महिला ने खुले आसमान के नीचे फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजीव बर्मन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित की। जांच में पाया गया कि इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी, शिफ्ट इंचार्ज डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही के चलते चारों कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

बलिया के जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला और नवजात दोनों की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महिला को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की कितनी आवश्यकता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0