रामगढ़वा। संकुल केन्द्रों पर मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बीईओ व शिक्षक रहे मौजूद

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। जिला शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश पर तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसौना मदन परिसर में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। आज के खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार दास थे। बीईओ श्री दास........

May 23, 2025 - 17:40
Updated: 12 months ago
0 47
रामगढ़वा। संकुल केन्द्रों पर मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बीईओ व शिक्षक रहे मौजूद

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। जिला शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश पर तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसौना मदन परिसर में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। आज के खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार दास थे। बीईओ श्री दास ने बताया कि संकुल केन्द्रों पर मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 मई तक किया जाएगा। कार्यकर्म को लेकर प्रखंड के सभी संकुल स्तरीय विद्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है। मशाल खेल में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को बीईओ ने कॉपी कलम आदि पुस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल के भावना से जो भी बच्चे मैदान में उतरे हैं, वह जीते हो या हारे हो सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही खेल के बारे में विस्तृत चर्चा में खेल से फायदा की बात बताई गई। वही संकुल संचालक सुधीर कुमार सिंह ने भी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। मशाल खेल प्रतियोगिता में 60 से 400 मीटर तक दौड़, कबड्डी, लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल इत्यादि खेल शामिल है। वही प्रतियोगिता खेल में प्रसौना, सातपिपरा मिश्रौलिया, इनरवा आदि स्कूल के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। मसाल खेल प्रतियोगिता के दौरान मौके पर सरपंच दीपक सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, राजकुमार, राकेश कुमार ओझा, मुख्तार अंसारी, मधु कुमारी, तारकेश्वर महतो, राहुल राज, अमृतेश कुमार, मिकु सिंह अन्य सहित ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User