रामगढ़वा। एम.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष सोनी ने सैनिक स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा में मारी बाजी, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने दिया बधाइ

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़वा में संचालित प्रतिष्ठित एम.एस पब्लिक स्कूल के छात्र व रामगढ़वा बाजार निवासी संजय सर्राफ के पुत्र आयुष सोनी ने सैनिक स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा में सफलता हासिल किया है, जो रामगढ़वा के लिए गौरव की बात है। छात्र आयुष सोनी ने अपनी परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ एम.एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिया। छात्र आयुष के पिता संजय सर्राफ ने बताया कि एस.एस पब्लिक स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बेहतरीन.....

May 23, 2025 - 15:57
Updated: 12 months ago
0 50
रामगढ़वा। एम.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष सोनी ने सैनिक स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा में मारी बाजी, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने दिया बधाइ

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़वा में संचालित प्रतिष्ठित एम.एस पब्लिक स्कूल के छात्र व रामगढ़वा बाजार निवासी संजय सर्राफ के पुत्र आयुष सोनी ने सैनिक स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा में सफलता हासिल किया है, जो रामगढ़वा के लिए गौरव की बात है। छात्र आयुष सोनी ने अपनी परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ एम.एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिया। छात्र आयुष के पिता संजय सर्राफ ने बताया कि एस.एस पब्लिक स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बेहतरीन अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शिक्षकों के मार्ग दर्शन से हमारा पुत्र आयुष सोनी ने सैनिक स्कूल का एंट्रेस परीक्षा में क्वालीफाई कर पाया हैं। आयुष सोनी की आगे की पढ़ाई एनडीएस परीक्षा के माध्यम से देश सेवा करने की इच्छा हैं। वही छात्र आयुष के समस्त परिवार के सदस्यों ने एम.एस. पब्लिक स्कूल के निदेशक मनी श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामना दिया। वही सैनिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने की सूचना मिलते ही आयुष कुमार सोनी को सुगौली विधानसभा प्रत्याशी पंकज पांडेय, संजीव सिंह, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, समाजसेवी सुबोध सर्राफ, टूनटून प्रसाद, अशोक सर्राफ, पवन सर्राफ, अमित सर्राफ, नयन सर्राफ, शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, राज कुमार, अरविंद कुमार, अरूण कुमार, नीतेश कुमार, सचितानंद ठाकुर, नसीम अहमद, जटाशंकर प्रसाद, देवी राम,सहित शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User