सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी में दिव्यांगजनों के अधिकारों हेतु ऐतिहासिक पहल जिला

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- रविवार को माता सीता की पावन भूमि सीतामढ़ी के डुमरा स्थित जिला प्रखंड सभागार भवन में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया गया तथा सभी 17 प्रखंडों की प्रतिनिधित्वकारी टीमों को प्रमाण-पत्र एवं परिचय-पत्र......

May 19, 2025 - 09:57
May 19, 2025 - 11:11
 0  3
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी में दिव्यांगजनों के अधिकारों हेतु ऐतिहासिक पहल जिला

-- अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय टीमों का गठन, प्रमाण-पत्र एवं परिचय-पत्र वितरित।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- रविवार को माता सीता की पावन भूमि सीतामढ़ी के डुमरा स्थित जिला प्रखंड सभागार भवन में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया गया तथा सभी 17 प्रखंडों की प्रतिनिधित्वकारी टीमों को प्रमाण-पत्र एवं परिचय-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की विभिन्न धाराओं एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को संगठित कर उन्हें उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।

एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज, जो पिछले 20 वर्षों से दिव्यांगजनों के हित में निरंतर सक्रिय है, के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ कवि जी के दिशा-निर्देश में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

जिला स्तरीय निर्वाचित पदाधिकारीगण :-

जिला संरक्षक :- राम पुकार ठाकुर, जिला अध्यक्ष :- शिव शंकर कुमार, जिला उपाध्यक्ष :- श्री योगेंद्र कुमार, जिला सचिव :- संजीव कुमार,

संयुक्त सचिव :- हीरालाल राय, मीडिया प्रभारी :- इब्राहिम खान, सूचना एवं जनसंपर्क कोषांग प्रभारी :- पवन कुमार शाह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी :- श्रीमती रिंकू देवी, दिव्यांग खेलकूद प्रभारी :- हरिराम महतो, आरटीआई प्रभारी :- विमल बिहारी शरण, रोजगार नियोजन सह निगरानी :- पुलकित सिमरिया, कानूनी सलाहकार :- सुरेश महतो, चिकित्सक सलाहकार :- अवधेश कुमार, डीपीओ प्रभारी सदस्य :- अंजनी कुमार

विशेष उपस्थिति :-

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं समावेशी रही, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के सक्रिय प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। विशेष रूप से श्री राकेश कुमार सिंह, साजन कुमार, चंदेश्वर महतो, गंगा ठाकुर, योगेंद्र कुमार, गौरी शंकर महतो, अनीश कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, नवल कुमार, बबुनी प्रसाद, मुकेश सिंह, नंदकिशोर राय, अमरजीत कुमार, श्रीराम कुमार, हरेंद्र राय, रामनंदन शाह, सुबोध कुमार, अमरेंद्र कुमार झा, मंटू झा, गोपाल झा, किशन राम, शत्रुघ्न कुमार, संजय सिंह, लालबाबू कुमार, विकास कुमार, रानी देवी, ज्ञानेश रंजन, मोहम्मद जाकिर, नंदकिशोर शाह एवं प्रभु राम की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवशाली बना दिया।

उत्साहवर्धक संबोधन :-

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरदेव प्रसाद, प्रदेश R T I प्रभारी मुकेश कुमार महतो ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि,

दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समावेशन हेतु हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश पीआरओ प्रभारी श्री अमित कुमार, श्री बबन कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री यशु पाल एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न केवल संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किया, बल्कि दिव्यांग समाज को एक नई आशा और ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित सभी सदस्यों को सहृदय धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0