रामगढ़वा में दुर्गा पूजा व मेला को लेकर रामगढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, एसडीओ-डीएसपी ने दिया सख्त निर्देश

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। दुर्गा पूजा और मेला को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को रामगढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल अनुमंडल एसडीएम नागमणि वर्मा और डीएसपी मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से की।

Oct 15, 2026 - 19:02
0 21
रामगढ़वा में दुर्गा पूजा व मेला को लेकर रामगढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, एसडीओ-डीएसपी ने दिया सख्त निर्देश

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण

रामगढ़वा। दुर्गा पूजा और मेला को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को रामगढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रक्सौल अनुमंडल एसडीएम नागमणि वर्मा और डीएसपी मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में एसडीओ नागमणि वर्मा ने पूजा समितियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट रखना अनिवार्य होगा। भीड़ नियंत्रण और जाम से बचने के लिए अलग रास्ते बनाए जाएंगे। पंडाल हाईटेंशन तार और ट्रांसफार्मर से दूर बनेंगे और फायर सेफ्टी की पूरी व्यवस्था रखनी होगी।

वहीं डीएसपी मनीष आनंद ने कहा कि डीजे की आवाज तय मानक सीमा में ही रहेगी। अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर डीजे संचालक और आयोजकों दोनों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि मेले में दुकानें सड़क से हटकर और प्रशासन से परमिशन लेकर ही लगाई जाएं। साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्यों को आई-कार्ड लगाकर ही सुरक्षा व्यवस्था में रहना होगा।

मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर, पीएसआई सुमित कुमार, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, सरपंच दीपक सिंह, पूजा समिति अध्यक्ष मुन्ना कुमार तुफनी, मुन्ना मोदी, सुभाष सहनी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा समिति सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User