सीतामढ़ी :- अब इंस्टाग्राम और फेसबुक रिलस पर मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का हर अपडेट, रेलवे ने शुरू की नई पहल

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो.. सीतामढ़ी :- पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स की नई पहल शुरू की है। पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू की सोशल मीडिया रील्स पहल।रील्स में मिलेगी स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी और मार्ग। यात्रियों को अब आसानी से मिलेगी ट्रेनों की सटीक सूचना।.......

Sep 10, 2026 - 07:20
0 7
सीतामढ़ी :- अब इंस्टाग्राम और फेसबुक रिलस पर मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का हर अपडेट, रेलवे ने शुरू की नई पहल

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो..

सीतामढ़ी :- पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स की नई पहल शुरू की है।

पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू की सोशल मीडिया रील्स पहल।रील्स में मिलेगी स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी और मार्ग। यात्रियों को अब आसानी से मिलेगी ट्रेनों की सटीक सूचना।

सीतामढ़ी :- स्पेशल ट्रेनों की जानकारी जुटाने के लिए अब यात्रियों को लंबे नोटिफिकेशन या पूछताछ काउंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोशल मीडिया पर एक अनूठी पहल शुरू की है। अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर छोटी-छोटी रील्स के जरिए भी स्पेशल ट्रेनों का पूरा विवरण सीधे मोबाइल स्क्रीन पर मिलेगा।

रेलवे ने इंटरनेट मीडिया के दौर और लोगों की पसंद को देखते हुए यह रचनात्मक बदलाव किया है। इन रील्स में ट्रेन के संचालन की तारीख, समय सारिणी और प्रमुख ठहराव की पूरी जानकारी दी जा रही है। साथ ही वीडियो में मार्ग और गंतव्य के प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दृश्य जोड़कर यात्रा की पूरी रूपरेखा समझाई जा रही है।

यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सूचना तुरंत, आकर्षक और बेहद आसान तरीके से मिल रही है। रेलवे के इस सफल प्रयोग को देखते हुए अब अन्य जोन भी इस पर काम कर रहे हैं, जिससे देश भर में अब रेल सेवा ऑन रील दिखाई पड़ेगी।

उदाहरण के तौर पर प्रयागराज से दादरी के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन का विस्तार अब नारायणपुर बाजार 04163-64 तक किया गया है। इसकी भी रील रेलवे के पीआर प्रोफेशनल्स ने पोस्ट की है जो अलग अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User