सीतामढ़ी :- बच्चों के सपनों को पंख दे रहीं मुमताज बेगम, शिक्षा को बनाया मिशन
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- बेताही मध्य विद्यालय की शिक्षिका मुमताज बेगम के लिए शिक्षिका होना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का मिशन है। समय की पाबंदी, सरल शिक्षण शैली और बच्चों के प्रति आत्मीय व्यवहार उनकी पहचान है। वह कठिन पाठों को आसान भाषा और उदाहरणों से समझाने के साथ बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
p['
पति के विदेश में नौकरी करने के कारण परिवार की कई जिम्मेदारियां भी उनके कंधों पर हैं, लेकिन उन्होंने बच्चों की शिक्षा से कभी समझौता नहीं किया। उनकी एक बेटी ग्रेजुएशन के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं, दूसरी बेटी शिक्षिका बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, जबकि बेटा बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है।
मुमताज बेगम का मानना है कि बच्चों के अच्छे प्रयास की सराहना से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षिका और मां, दोनों भूमिकाओं में उनका जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और शिक्षा के जरिए बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)