सीतामढ़ी :- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय डूमरवाना में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के बैरगनिया स्थित स्थानीय डूमरवाना प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।और हर्षौल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मौके पर कई बच्चे व बच्चियों ने श्री कृष्ण और राधा के रूप में गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालिका निर्मला बहन ने बताया कि यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के बैरगनिया स्थित स्थानीय डूमरवाना प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।और हर्षौल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मौके पर कई बच्चे व बच्चियों ने श्री कृष्ण और राधा के रूप में गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालिका निर्मला बहन ने बताया कि यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। वही
प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय डूमरवाना की संचालिका कलावती माताजी ने कहा कि भारत सबसे प्राचीन देश में जैसे गर्मी के बाद बरसात, बरसात के बाद जाड़ा आता है ठीक उसी प्रकार सतयुग के बाद कलयुग आया है, और अब कलयुग के बाद फिर सतयुग आएगा,तब श्री कृष्ण का जन्म होगा ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि ब्रजमोहन कुमार, प्रो. राजकुमार सिंह, भाजपा नेता प्रमोद महतो, शंभू शाह कानू एवं विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)