सीतामढ़ी:- धू-धू कर जली अंडे की दुकान,पीड़ित परिवार आहत
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बेलसंड) :- थाना क्षेत्र के कोठी चौक स्थित आयुष एग सेंटर में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना में दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(बेलसंड) :- थाना क्षेत्र के कोठी चौक स्थित आयुष एग सेंटर में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना में दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के दुकान से अचानक घना धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सुबह का वक्त होने के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी दुकान को घेर लिया था। स्थानीय लोगों ने मामले से जुड़ी जानकारी स्थानीय थाना के साथ अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बाजार में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित दुकान मालिक पंकज सिंह ने बताया कि अहले सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग भड़की। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर रखे भारी मात्रा में अंडे, गल्ले में रखी नकदी, डीप फ्रीजर और अन्य जरूरी व्यावसायिक उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 10 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने मामले की अग्रिम छानबीन में जुट गई है, उधर पीड़ित परिवार आहत में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)