रामगढ़वा । छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ ही बिहार का तीन दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सम्पन्न

चम्पारण टुडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा) बिहार की आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण के रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में चैत्री छठ पूजा को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार को दो दिवसीय निर्जला छठ व्रत के अवसर पर छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। छठ गीतों की गूंज, ढोल-ताशों की थाप और “जय छठी मैया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में छठ घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

Mar 25, 2026 - 07:53
Updated: 2 months ago
0 34
रामगढ़वा । छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ ही बिहार का तीन दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सम्पन्न
रामगढ़वा । छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ ही बिहार का तीन दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सम्पन्न

चम्पारण टुडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)

बिहार की आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण के रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में चैत्री छठ पूजा को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार को दो दिवसीय निर्जला छठ व्रत के अवसर पर छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। छठ गीतों की गूंज, ढोल-ताशों की थाप और “जय छठी मैया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में छठ घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। रामगढ़वा के तिलावे नदी स्थित प्रमुख छठ घाट को आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से भव्य रूप दिया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बीडीओ राकेश कुमार सिंह, बीपीआरओ इंद्रजीत कुमार दास, बीईओ अशोक पन्ना, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, पीएसआई अजीत कुमार सिंह सहित पुलिस बल और चौकीदारों ने लगातार गश्ती अभियान चलाकर विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।

छठ पूजा के पारंपरिक क्रम के अनुसार खरना के बाद संध्या अर्घ्य दिया गया, वहीं बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाएगा। छठी मईया की कृपा और मनोकामना पूर्ण होने की आस्था के साथ श्रद्धालु इस पर्व को अत्यंत श्रद्धा और नियमपूर्वक मनाते हैं। मंगलवार की रात कोसी पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर छठी मईया की आराधना की।छठ घाटों की सजावट और व्यवस्था में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आयोजन में मुन्ना कुमार, अजय कुमार (गोलदार), रत्नेश कुमार, गौरीशंकर कुमार सहित कई छठ भक्तों ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, मुखिया देवानंद शर्मा, चुनचुन कुमार, चिरैया व्यवसाय संघ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, समाजसेवी अरुण कुमार, कुणाल गुप्ता, अनिल प्रसाद, मुन्ना तुफानी, राजन गुप्ता, मुन्ना कुमार आर्यन, धीरज कुमार, सरपंच दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। छठ पूजा के इस पावन अवसर पर पूरे रामगढ़वा क्षेत्र में भक्ति, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली, जो इस पर्व की महानता को और भी विशेष बनाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User