घोड़ासहन : "अपनी माटी अपना देश” अभियान के तहत प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, करीब 100 छात्रों ने लिया भाग

न्यूज़ डेस्क /चम्पारण टुडे / पूर्वी चम्पारण।  राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत “अपनी माटी अपना देश” अभियान के तहत घोड़ासहन में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो० अनवर अली अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर संदीप कुमार उपस्थित रहे।

Mar 19, 2026 - 12:44
Updated: 2 months ago
0 3
घोड़ासहन : "अपनी माटी अपना देश” अभियान के तहत प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, करीब 100 छात्रों ने लिया भाग

न्यूज़ डेस्क /चम्पारण टुडे / पूर्वी चम्पारण। 
राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत “अपनी माटी अपना देश” अभियान के तहत घोड़ासहन में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो० अनवर अली अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर संदीप कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, समर्पण की भावना विकसित करना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

चयन और यात्रा कार्यक्रम:
इस पहल के तहत जिले से करीब दो दर्जन छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्र देश के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों जैसे आगरा, चित्तौड़गढ़, दिल्ली, अमृतसर और वाघा बॉर्डर का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा के दौरान छात्रों को देश के नामचीन व्यक्तित्वों और राजनेताओं से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम की समय-सीमा:
कार्यक्रम की शुरुआत 31 मई को गांधी संग्रहालय मोतिहारी में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है। वहीं इसका समापन 14 जून को पटना में मुख्यमंत्री के हाथों होने की उम्मीद है।

आयोजन और चयन प्रक्रिया:
पूरे कार्यक्रम का संचालन स्वराज फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। छात्रों का चयन उनकी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

यह कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास और देश के प्रति उनके जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर शिक्षक अनवर अली के अलावे धर्मेन्द्र सिंह, जितेंद्र कुमार के साथ साथ अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User