रामगढ़वा। आठवीं बार शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Mar 14, 2026 - 21:22
Updated: 2 months ago
0 153
रामगढ़वा। आठवीं बार शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, मोतिहारी रामगढ़वा। 2016 में बिहार सरकार ने शराबबंदी पर लागू किया गया। उसी वर्षो से शराब बिक्री पर प्रतिबंध था। जब से शराबबंदी लागू हुआ था उसके बाद से रामगढ़वा पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया। इसी क्रम में शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष गस्ती अभियान चलाया गया। पुलिस ने आठवी बार नवकठवा पंचायत स्थित दुकान और घर पर छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को फिर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अच्छेलाल साह के पुत्र पिन्टू कुमार उर्फ सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी में मैगडॉल व लॉगजरी 13 पीस,कुल 4.445 ली०,ब्लैक ओके 09 पीस कुल 3.375 ली०,कस्तूरी निंबू प्रेस नेपाली शराब 05 पीस कुल1.5 ली०,और 05-05 ली० चुलाई शराब का 06 पॉकेट कुल मात्र करीब 30 ली० संपूर्ण मात्रा करीब 39.3 लीटर तथा कोरेक्स लिंक कॉरेक्सन पेन नोट बी सोल्ड चिल्ड्रेन बेलो 18 वर्ष अंकित 25 पीस के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पिन्टू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी के दौरान आस-पास खड़े स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नवकठवा क्षेत्र में यह कारोबारी पूर्व में भी आठ बार से अधिक शराब के मामलों में जेल जा चुका है, बावजूद इसके उसने शराब की होम डिलीवरी का कारोबार बंद नहीं किया है। उसके खिलाफ रामगढ़वा थाना में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। वही छापेमारी दल में थाना एएसआई,सशस्त्र बल के जवान एवं चौकीदार शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User