सीतामढ़ी :- होली समाप्त होते ही यात्रियों की पहली पसंद बनी सरकारी बस सेवा, बिचौलिए की वजह बनी यात्रियों की रेल से दूरी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- होली समाप्त होते ही परदेसियों की परदेश वापसी शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग सीतामढ़ी से सरकारी बस व रेल द्वारा अपने काम पर परदेश वापसी कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ जितना रेलवे स्टेशन पर है, उससे कम बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोर्ट की खुलने वाली सरकारी बस प्वाइन कांटा चौक पर दिख रही है।..........
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- होली समाप्त होते ही परदेसियों की परदेश वापसी शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग सीतामढ़ी से सरकारी बस व रेल द्वारा अपने काम पर परदेश वापसी कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ जितना रेलवे स्टेशन पर है, उससे कम बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोर्ट की खुलने वाली सरकारी बस प्वाइन कांटा चौक पर दिख रही है।
सरकारी बस स्टैंड प्वाइंट कांटाचौक पर मौजूद यात्रियों में सुरसंड भिट्ठा निवासी सुरेश दास, रामस्वरूप दस, विनोद सदा इत्यादि लोगो ने बताया कि रेल की तत्काल टिकट नहीं मिलने के कारण हम लोग मजबूरी बस सरकारी बस द्वारा दिल्ली का रहे है। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि अभितक बस की टिकट तो नहीं ले सके है एक आदमी को टिकट के लिए सीतामढ़ी स्टेशन के बाहर होटल सीतायन के पीछे सरकारी बस टिकट की प्वाइंट पर भेजे है। क्यू की यहां बस टिकट के लिए लगे काउंटर पर भीड़ ज्यादा थी। उन्होंने बताया कि बस खेलने में अभी समय है। यात्रियों ने बताया कि बस 12 बजे दिन के बाद ही यहां से खुलेगी। ट्रेन टिकट को लेकर पूछे जाने पर बस यात्रियों ने बताया कि पहले रेलवे की तत्काल टिकट हम लोग बिचौलिए से कंप्यूटर द्वारा पांच सौ अधिक देकर स्लीपर क्लास का निकलवा लेते है, लेकिन अब बिचौलिए कंप्यूटर द्वारा तत्काल रेल टिकट नहीं बना पाते है। ओ रेलवे काउंटर से ही टिकट बना कर देने की बात करते है, इस वजह से एक स्लीपर क्लास की टिकट पर 800/-, थ्री एसी का 1500/- टू एसी का 2200/- रुपया प्रति यात्री मांगता है। इस वजह से हम लोग बस से ही जाना अच्छा समझें है।
रेलवे चाहे जितनी नियम लगा दे तत्काल रेल टिकट बिचौलिए की बादशाहत समाप्त नहीं हो सकती, यात्रियों ने बताया कि अगर टिकट से जुड़ी दलालों की करतूत की खबर संबंधित विभाग रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर तक को दिए जाने पर कार्यवाही नहीं होती है, और दलाल आसानी से टिकट निकाल लेजाते है, यात्री मुंह देखता रह जाता है।
इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय आरपीएफ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस तरह की बात नहीं है। बल की कमी के कारण सीतामढ़ी स्टेशन की रिजर्वेशन काउंटर को छोड़ कर अन्य जगहों में ढेंग, डुमरा, शिवहर, बाजपट्टी, जनकपुर रोड रिजर्वेशन काउंटर पर हर दिन नहीं पहुंच पाते है। बीच बीच में इन जगहों पर भी बिचौलिए के खिलाफ अभियान चलाया जाता हैं।
इन जगहों पर होंगी बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोट की टिकट काउंटर :-
शहर के कांटा चौक, बाईपास बस स्टैंड, होटल सितायन के पीछे, सोनबरसा, भूतही चौक, भिठ्ठामोड, सुरसंड, शिवहर, रुनि सैदपुर, कुम्मा चौक, बेला, परिहार शामिल हैं!
क्या है बस भाड़ा:-
बस की सिटिंग भाड़ा 1183/- तो सलिपर भाड़ा 1785/- प्रति यात्री होंगी!
बिहार स्टेट राज्य ट्रांपोर्ट सर्विस के अधीन चलाने वाली बसों की परिचलन कांटा चौक से प्रतिदिन 12:40 से 14:40 के बिच होगी! विभाग द्वारा बताया गया हैं की प्रतिदिन सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए दो से तीन बसें चलायी जाएगी! ये बसें सीतामढ़ी से खुलने के बाद शिवहर, पिपरा, गोरखपुर और मथुरा होते हुए दिल्ली प्रस्थान करेंगी! यात्री सुविधा को लेकर सीतामढ़ी - दिल्ली के बिच दो जगहों पर बस की स्टॉपज दिया गया हैं, पहला गोरखपुर तो दूसरा मथुरा बताया गया हैं।
क्या कहते है बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोर्ट सर्विस की स्थानीय कर्मचारी :-
इस बाबत पूछे जाने पर परिवहन विभाग के स्थानीय अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार को कुल पांच सरकार के अधीन चलने वाली पांच बसों की लोक काटी गई है। जो अपने भिन्न भिन्न समय के साथ खुलेगी। वही बस के कंपनी इंचार्ज अभिलेश पुष्पा सिंह ने बताया कि एक बस में 30 चेयर लगेभाई तो 30 स्लीपर भी मौजूद है, कुल एक मर्तबा में एक बस पर 60 यात्री सफर कर रहे है। आज कुल 300 यात्रियों को केलर पांच बस दिल्ली निकलेगी। बस में यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान रखा जाता है। सवारी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दिया जाता है।
उधर मामले को लेकर जब सीतामढ़ी जंक्शन पहुंच कर रेल यात्रियों से टिकट संबंधित होने जानकारी लेने पर ढेंग, के डुमरी कला निवासी विजय कुमार, संजीन कुमार, रीना देवी, जिले के मेजरगंज निवासी राजन कुमार, श्वेता रानी, निरंजन कुमार, रंजीत कुमार, रचना रानी ने बताया कि हम लोग पहले ओपनिंग अग्रिम यात्रा टिकट लेकर रख लिए थे। ताली वापसी में परेशानी नहीं हो, एक सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी तत्काल टिकट की ब्रोकर रेलमपेल मचाए हुए हैं, एक व्यक्ति की टिकट पर 1000/- से 2500/- रुपया ले रहे है। मेरे कई जानने वाले यात्री लिए भी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0