रामगढ़वा बाजार में किराएं की मकान में छापेमारी के दौरान कुल 458 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 05, 2026 - 16:30
Updated: 2 months ago
0 30
रामगढ़वा बाजार में किराएं की मकान में छापेमारी के दौरान कुल 458 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो तस्करों को 458 ग्राम स्मैक मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा। वही गस्ती के दौरान छापेमारी कार्रवाई में रामगढ़वा बाजार अवस्थित मेन रोड पश्चिम किराएं के मकान में रह रही, थाना नकरदेई सरसिया मॉल निवासी समसीदा खातुन, पति शेख कमरूद्दीन व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया गया। रक्सौल डीएसपी मनीष कुमार व रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में यह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान में 9 पैकेट स्मैक जैसा मादक पदार्थ प्रत्येक का वजन 50 ग्राम कुल वजन 458 ग्राम जैसा पदार्थ किया गया। एसबीआई नेशनल फस्ट ट्रांसिट कार्ड, एसबीआई शॉपिंग कार्ड, बैंक ऑफ बरौदा एटीएम कार्ड, आधारकार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई पासबुक के साथ बरामद किया गया। इस दौरान थाना पीएसआई किरण देवी, बल एवं चौकीदारों की टीम भी मौजूद थी। उक्त बातों की जानकारी में थानाध्यक्ष साह ने बताया कि छापेमारी के दौरान तस्करों पर कानूनी प्रक्रिया कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबारी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User