थावे शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए घोड़ासहन के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार

चम्पारण टुडे / गोपालगंज थावे में आयोजित भव्य समारोह में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बगही भेलवा (घोड़ासहन) के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें “थावे शिक्षक सम्मान 2026” के तहत प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कि........

Mar 02, 2026 - 19:26
0 13
थावे शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए घोड़ासहन के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार

चम्पारण टुडे / गोपालगंज
थावे में आयोजित भव्य समारोह में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बगही भेलवा (घोड़ासहन) के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें “थावे शिक्षक सम्मान 2026” के तहत प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर संचालित Vikas Family Club द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को उनके नवाचारपूर्ण कार्यों और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

रामनिवास कुमार ने अपने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा नवाचार आधारित टीएलएम (शैक्षणिक सहायक सामग्री) के निर्माण के माध्यम से पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल अधिक सशक्त और प्रेरणादायी बना है। सम्मान प्राप्ति के बाद विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। शिक्षा के क्षेत्र में इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User