सुगौली:--थाना क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्ति का सैंपल भेजा गया जांच के लिए। पटना से आयी टीम ने लिया सैंपल।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

सुगौली /पू च। शहर के वार्ड नंबर चार के बहुरूपिया  गांव के एक संदिग्ध युवक को क्वारंटाइन किया गया है। इसको लेकर बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने बताया कि संदिग्ध युवक शनिवार को बंजरिया प्रखंड के जटवा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गया था।

यहां बता दें कि बंजरिया प्रखंड के जटवा गांव में पिछले दिनों तीन कोरोना वायरस पोजेटिव पाये गये थे।साथ हीं बंजरिया प्रखंड का जटवा गांव और सुगौली प्रखंड का सीमा क्षेत्र नकरदेई गांव से मिलता हैं।जिसे मंगलवार को सील कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जटवा गांव अपने रिश्तेदार के यहां गये यु्वक का सैंपल पटना से अाई टीम ने लिया है।

पीएचसी के चिकित्सक डा.विनय शंकर सिंह ने बताया कि युवक का इसके अलावे कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फिलहाल युवक का सैंपल ले लिया गया है तथा उसे घर में कोरोंटाइन कर दिया गया है। युवक में  फिलहाल कोरोना का लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है।सैंपल लेने गई टीम में स्थानीय पुलिस बल और स्वास्थकर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User