तुरकौलिया :--बेलवा राय का कोरेन्टीन सेंटर किया गया सील। जिले के अरेराज में पाए गए पोजिटिव मरीज के साथ दिल्ली से किया था यात्रा।

Mar 30, 2025 - 16:58
 0  4

तुरकौलिया :--प्रखण्ड के बेलवा राय का हाई स्कूलआइसोलेशन सेंटर को मंगलवार को सील कर दिया गया है।साथ ही सेंटर के चारों तरफ बास और बल्ला लगाकर पूरी घेरा बन्दी कर दिया गया है।अब इस  सेंटर में केवल कोरेंटाइन और वहां लगे स्टाफ हीं आ जा सकेंगे।

वही सेंटर के सामने बने टेंट में स्वास्थ्यकर्मी और अन्य स्टाफ रह रहे है जहां आइसोलेशन सेंटर मे रह रहे लोगों का खाना बनेगा।पंचायत के मुखिया पति कन्हैया ठाकुर ने बताया कि वेलवाराय पंचायत मे दिल्ली से आए एक युवक को आइसोलेशन सेंटर पर रखा गया था।

जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ दिल्ली से यात्रा करके आया था। अरेराज में मिले उक्त व्यक्ति के बाद सबके कान खड़े हो गए हैं। यही कारण है कि सेंटर को चारों तरफ से सील किया गया है। साथ हीं सेंटर  में रहने वाले संदिग्ध और कर्मियों के लिए जेनरेटर सहित अन्य   व्यवस्था की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0