घोड़ासहन : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1350 बोतल नेपाल निर्मित कस्तूरी लाइम फ्रेश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 71वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी के अंतर्गत बीओपी झंझरा की टीम ने विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में नेपाल निर्मित कस्तूरी लाइम फ्रेश जब्त किया है तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी को मिली खुफिया सूचना के अनुसार नेपाल के बैरिया क्षेत्र से अवैध रूप से सामान भारत के घोड़ासहन क्षेत्र में लाए जाने की योजना थी। सूचना के सत्यापन के बाद बीओपी झंझरा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 361 के निकट, भारतीय क्षेत्र में लगभग 700 मीटर अंदर, बलुवा गांव के समीप घेराबंदी कर कार्रवाई की।
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 71वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी के अंतर्गत बीओपी झंझरा की टीम ने विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में नेपाल निर्मित कस्तूरी लाइम फ्रेश जब्त किया है तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी को मिली खुफिया सूचना के अनुसार नेपाल के बैरिया क्षेत्र से अवैध रूप से सामान भारत के घोड़ासहन क्षेत्र में लाए जाने की योजना थी। सूचना के सत्यापन के बाद बीओपी झंझरा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 361 के निकट, भारतीय क्षेत्र में लगभग 700 मीटर अंदर, बलुवा गांव के समीप घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने नेपाल निर्मित "कस्तूरी लाइम फ्रेश" की 1350 बोतलें (300 मिलीलीटर प्रति बोतल) बरामद कीं। कुल जब्त मात्रा लगभग 405 लीटर है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो साइकिलें भी जब्त की गईं। मौके से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुमन कुमार यादव (30 वर्ष), पिता – राम एकबाल प्रसाद यादव, निवासी ग्राम अगरवा, पोस्ट – बिजबनी, थाना – जितना, जिला – पूर्वी चंपारण तथा धरमदेव ठाकुर (50 वर्ष), पिता – लखन ठाकुर, निवासी ग्राम अगरवा, पोस्ट – बिजबनी, थाना – जितना, जिला – पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जब्त किया गया सामान नेपाल के बैरिया क्षेत्र से भारत के घोड़ासहन इलाके में अवैध रूप से लाया जा रहा था। एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करी के इस प्रयास को विफल कर दिया। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार जब्त सामान, दोनों गिरफ्तार आरोपियों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना जितना, पूर्वी चंपारण को सुपुर्द किया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)