रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास और शराब सेवन के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। जिले के रामगढ़वा थाना पुलिस ने अपराध एवं नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब सेवन के मामले में दर्ज रामगढ़वा थाना कांड संख्या-335/26 के.......
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। जिले के रामगढ़वा थाना पुलिस ने अपराध एवं नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब सेवन के मामले में दर्ज रामगढ़वा थाना कांड संख्या-335/26 के तहत सिंगासनी गांव निवासी मोहित राम, राजकिशोर राम एवं जितेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या के प्रयास के गंभीर मामलों में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा थाना कांड संख्या-333/26 के नामजद आरोपी चंदन सिंह तथा कांड संख्या-334/26 के नामजद आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी डुमरी गांव के निवासी बताए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रामगढ़वा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराधियों और शराब के अवैध कारोबार तथा नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपराध एवं नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)