जिलाधिकारी ने केद्रीय कारा मोतिहारी का निरीक्षण किया, निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा
मिठु गुप्ता मोतिहारी
बुधवार को जिलाधिकारी ने केद्रीय कारा, मोतिहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा, मोतिहारी में क्रियान्वित मास्क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में COVID:19 संक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावकारी तरीके से निपटने हेतु यह आवश्यक है कि हम सभी जारी निर्देशो का अक्षरशः पालन करे।
नवीन वायरस जनित संक्रमण से बचाव हेतु यह आवश्यक है कि आम नागरिक घर में ही रहे/सामाजिक दूरी का पालन करे, मास्क पहने एवम् साफ सफाई का ख्याल रखे। जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा में कैदियों द्वारा किए जा रहे मास्क निर्माण कार्य की प्रसंशा की एवम् बताया कि निर्मित मास्क का उपयोग विभिन्न प्रयोजनों हेतु किया जाएगा। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने कैदियों द्वारा किए जा रहे सृजनात्मक कार्यों की भुरी भुरी प्रसंशा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0