रामगढ़वा : अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी अमित कुमार ने संभाला पदभार, पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा
रामगढ़वा अंचल को सोमवार को नए अंचलाधिकारी के रूप में अमित कुमार मिले। उन्होंने अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे पटना जिले के संपतचक में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
चम्पारण टुडे | पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। रामगढ़वा अंचल को सोमवार को नए अंचलाधिकारी के रूप में अमित कुमार मिले। उन्होंने अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे पटना जिले के संपतचक में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
नवागत अंचलाधिकारी ने रक्सौल के अंचलाधिकारी, जो अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, उप प्रमुख अरविंद पांडेय, बीपीआरओ इंद्रजीत दास सहित अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचाना उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता रहेगी।
नवागत अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अंचल प्रशासन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)