रामगढ़वा : डीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, विजेता टीम को बाइक और उपविजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार
चम्पारण टुडे, मोतिहारी। रामगढ़वा प्रखंड के डुमरी करबला मैदान में आयोजित डीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साह और रोमांच के माहौल में संपन्न हुआ। युवा समाजसेवी रामविकास राठौड़ उर्फ थारू ने दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।
चम्पारण टुडे, मोतिहारी।
रामगढ़वा प्रखंड के डुमरी करबला मैदान में आयोजित डीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साह और रोमांच के माहौल में संपन्न हुआ। युवा समाजसेवी रामविकास राठौड़ उर्फ थारू ने दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। समारोह में डीसीसी टूर्नामेंट के अध्यक्ष अजीत यादव (मास्टर साहब), पूर्व सरपंच रंजीत यादव, सन्नी सिंह, जयकिशोर यादव, सावन सिंह, राशिद कमाल, अंकित यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामविकास राठौड़ उर्फ थारू ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर सर्वे-11 और मुजफ्फरपुर इतकाफ-11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः मुजफ्फरपुर सर्वे-11 ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के विजेता मुजफ्फरपुर सर्वे-11 को हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा उपविजेता मुजफ्फरपुर इतकाफ-11 को इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। वहीं मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि डुमरी करबला मैदान में इस स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया है। लोगों ने आयोजन की सफलता का श्रेय समाजसेवी रामविकास राठौड़ उर्फ थारू को दिया, जिन्होंने व्यक्तिगत पहल और जिम्मेदारी के साथ पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन कराया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। पूरे मैच के दौरान मैदान में उत्साह, खेल भावना और रोमांच का माहौल बना रहा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, दर्शकों और स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)