रामगढ़वा : संभावित बड़ी वारदात टली, एकनाली बंदूक और धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। पूर्वी चंपारण पुलिस ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र में संभावित अपराध की योजना को विफल करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 मई 2026 को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बर्दियाही गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक पक्ष के पास हथियार होने की जानकारी सामने आई, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका जताई गई।
चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा। पूर्वी चंपारण पुलिस ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र में संभावित अपराध की योजना को विफल करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 मई 2026 को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बर्दियाही गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक पक्ष के पास हथियार होने की जानकारी सामने आई, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका जताई गई।
सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कृष्णा ठाकुर, पिता स्वर्गीय राजकुमार ठाकुर, निवासी बर्दियाही, थाना रामगढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से एक एकनाली बंदूक और एक धारदार हथियार बरामद की है। इस मामले में रामगढ़वा थाना कांड संख्या 269/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल मनीष आनंद, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अनुज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)