रामगढ़वा : एसपी स्वर्ण प्रभात ने थाना का किया औचक निरीक्षण, बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को रामगढ़वा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ आगामी पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, पीएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को रामगढ़वा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ आगामी पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, पीएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा।
एसपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। वहीं निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने दो टूक कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)