रामगढ़वा : पखनाहिया, सकरार व धनहर दिहुली पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर आयोजित, 242 में 124 का हुआ निष्पादन
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की पखनाहिया, सकरार एवं धनहर दिहुली पंचायतों में विशेष "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न प्रशासनिक एवं स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की पखनाहिया, सकरार एवं धनहर दिहुली पंचायतों में विशेष "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न प्रशासनिक एवं स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीपीओ आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) इंद्रजीत दास, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एंडी सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, सुबोध कुमार, मुखिया धीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिविर के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। तीनों पंचायतों से कुल 242 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 124 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए प्रखंड स्तरीय टीम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और पंचायत स्तर पर ही हो, ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों ने सहयोग शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)