घोड़ासहन : महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह को लेकर क्षत्रिय समाज की विशाल बैठक, 28 जून को मोतिहारी में होगा भव्य आयोजन
चम्पारण टुडे /सिकरहना/ पूर्वी चम्पारण वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पखवाड़ा समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप देने के उद्देश्य से रविवार को घोड़ासहन स्थित श्रीपुर राम जानकी कोठी परिसर में क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण एवं विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता वीरवर महाराणा पृथ्वीराज विचार मंच के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने की। वहीं कार्यक्रम की मेजबानी अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, जिला सहकारिता बैंक, पूर्वी चम्पारण द्वारा की गई। बैठक के आयोजन, समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी अभिजीत सिंह, सदस्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व प्रत्याशी 21 ढाका विधानसभा एवं टीम अभिजीत ने निभाई।
चम्पारण टुडे /सिकरहना/ पूर्वी चम्पारण
वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पखवाड़ा समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप देने के उद्देश्य से रविवार को घोड़ासहन स्थित श्रीपुर राम जानकी कोठी परिसर में क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण एवं विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता वीरवर महाराणा पृथ्वीराज विचार मंच के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने की। वहीं कार्यक्रम की मेजबानी अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, जिला सहकारिता बैंक, पूर्वी चम्पारण द्वारा की गई। बैठक के आयोजन, समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी अभिजीत सिंह, सदस्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व प्रत्याशी 21 ढाका विधानसभा एवं टीम अभिजीत ने निभाई।
बैठक में आगामी 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), कचहरी रोड, राजा बाजार में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समारोह में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समाज के युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास और महापुरुषों को विस्मृत कर देता है, वह अपने गौरव और पहचान से दूर हो जाता है। इसलिए नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों एवं विचारों से अवगत कराना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 28 जून को मोतिहारी में आयोजित समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। समारोह को लेकर क्षत्रिय समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)