रक्सौल : चावल लदे बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल

चम्पारण टुडे/ रक्सौल /पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। रक्सौल-रामगढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-28ए) पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भलुवहियां स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार चावल लदे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jun 24, 2026 - 19:44
Updated: 1 hour ago
0 69
रक्सौल : चावल लदे बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल

चम्पारण टुडे/ रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। रक्सौल-रामगढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-28ए) पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भलुवहियां स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार चावल लदे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमोदेई मिल से चावल लादकर जा रहा एक ट्रक तेज गति से रक्सौल की ओर बढ़ रहा था। भलुवहियां फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे राहगीरों पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतकों की पहचान भलुवाहियाँ निवासी मुन्नी देवी (55 वर्ष), पत्नी यदोलाल पटेल तथा उनकी पुत्री सीमांतर देवी (36 वर्ष), पत्नी शशि पटेल के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और दुर्घटना के विरोध में एनएच-28ए को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को घेरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा दोषी चालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मृतक परिवारों को उचित मुआवजा देने, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक पर सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने की भी मांग की, ताकि वे स्वयं स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठा सकें।

सड़क जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस एवं प्रशासन की टीम स्थिति को सामान्य बनाने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई थी। वहीं इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User