घोड़ासहन : 150 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब व चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/ सिकरहना/ पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन। शराब तस्करी एवं चोरी के वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नेपाली शराब तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीपुर कसवा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से नेपाली शराब की खेप लेकर पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोबिनिया पोखर, श्रीपुर कसवा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रौशन कुमार, पिता गामी साह, ग्राम श्रीपुर कसवा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया।

Jun 24, 2026 - 19:57
0 11
घोड़ासहन : 150 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब व चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/ सिकरहना/ पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन। शराब तस्करी एवं चोरी के वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नेपाली शराब तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीपुर कसवा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से नेपाली शराब की खेप लेकर पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोबिनिया पोखर, श्रीपुर कसवा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रौशन कुमार, पिता गामी साह, ग्राम श्रीपुर कसवा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 45 लीटर बताई जा रही है, बरामद की गई। इसके अलावा उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, ताकि उसके वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके तथा चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी एवं वाहन चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User