घोड़ासहन में पहली बार तीन दिवसीय 'घोड़ासहन महोत्सव' का आयोजन, 14 से 16 अगस्त तक होंगे योग, कला और सम्मान समारोह

घोड़ासहन में पहली बार 14, 15 एवं 16 अगस्त 2026 को घोड़ासहन महोत्सव का आयोजन घोड़ासहन हाई स्कूल में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में योग, कला एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करना है।

Jul 06, 2026 - 20:07
Updated: 3 hours ago
0 34
घोड़ासहन में पहली बार तीन दिवसीय 'घोड़ासहन महोत्सव' का आयोजन, 14 से 16 अगस्त तक होंगे योग, कला और सम्मान समारोह

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष घोड़ासहन में पहली बार भव्य 'घोड़ासहन महोत्सव 2026' का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए 14, 15 और 16 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम घोड़ासहन हाई स्कूल परिसर में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य घोड़ासहन की सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रतिभाशाली पहचान को एक मंच प्रदान करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में योग, कला प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव में विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलेगा, वहीं योग सत्र के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उनका मानना है कि यह महोत्सव भविष्य में घोड़ासहन की एक नई सांस्कृतिक पहचान बन सकता है। महोत्सव के विस्तृत कार्यक्रम, पंजीकरण प्रक्रिया एवं अन्य जानकारियां जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User