रक्सौल : BARC में चयनित हुए कानू समाज के लाल सोनू कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा / रक्सौल /पूर्वी चम्पारण रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के नागा रोड वार्ड संख्या-11 निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं रेणु देवी के सुपुत्र सोनू कुमार ने अपनी प्रतिभा, लगन और कठिन परिश्रम के दम पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई की चयन प्रक्रिया में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से रक्सौल, पैतृक गांव सुखीसेमरा तथा पूरे पूर्वी चम्पारण जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अधीन संचालित BARC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा में सोनू कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 240 तथा ओबीसी श्रेणी में 62वीं रैंक प्राप्त की है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा / रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के नागा रोड वार्ड संख्या-11 निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं रेणु देवी के सुपुत्र सोनू कुमार ने अपनी प्रतिभा, लगन और कठिन परिश्रम के दम पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई की चयन प्रक्रिया में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से रक्सौल, पैतृक गांव सुखीसेमरा तथा पूरे पूर्वी चम्पारण जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अधीन संचालित BARC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा में सोनू कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 240 तथा ओबीसी श्रेणी में 62वीं रैंक प्राप्त की है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
नौकरी के साथ की तैयारी, हासिल की बड़ी सफलता
वर्तमान में सोनू कुमार देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में **सिविल इंजीनियर** के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अथक मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
बचपन से ही रहे मेधावी और अनुशासित
सोनू कुमार की प्रारंभिक शिक्षा न्यू पशुपति विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट (10+2) की पढ़ाई कानपुर से पूरी की। बचपन से ही वे पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके शिक्षकों के अनुसार, सोनू हमेशा से मेहनती और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने वाले छात्र रहे हैं।
परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल
सोनू कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। माता-पिता ने इसे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और ईश्वर की कृपा का प्रतिफल बताया। वहीं सुखीसेमरा गांव, रक्सौल शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
बधाइयों का लगा तांता
सोनू कुमार की सफलता पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, बीडीओ नूतन किरण कुमारी, विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार गुप्ता, एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक धीरज कुमार, पीएनबी शाखा प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार, चिरैया प्रखंड व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, रक्सौल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष काशीनाथ प्रसाद, जिला पार्षद दीपक कुमार, कृष्णा प्रसाद (नेताजी), रामगढ़वा के पूर्व डीडीईओ सह प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रसाद, भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, विनोद कुमार (नारियल गद्दी), धर्मनाथ प्रसाद, प्रो. हजारी प्रसाद, बहन पूजा कुमारी, भाई मनु कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
सोनू कुमार की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्वी चम्पारण के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)