मोतिहारी के प्रियांश कुमार ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 878 हासिल
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण मोतिहारी। शहर के अमर छतौनी, न्यू मोहल्ला निवासी प्रियांश कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियांश ने 660 अंक (720 में से) प्राप्त करते हुए 99.9530475 पर्सेंटाइल हासिल की तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 878 प्राप्त की है। प्रियांश के पिता कमल किशोर प्रसाद मोतिहारी में कार स्पेयर पार्ट्स के व्यवसायी.......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी। शहर के अमर छतौनी, न्यू मोहल्ला निवासी प्रियांश कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियांश ने 660 अंक (720 में से) प्राप्त करते हुए 99.9530475 पर्सेंटाइल हासिल की तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 878 प्राप्त की है। प्रियांश के पिता कमल किशोर प्रसाद मोतिहारी में कार स्पेयर पार्ट्स के व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता गुड़िया देवी गृहिणी हैं। परिवार ने बताया कि प्रियांश ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। प्रियांश की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब प्रियांश देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रियांश कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)