मोतिहारी : पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में दिखे जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण /बिहार  पूर्वी चम्पारण के नए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पदभार संभालने के पहले ही दिन उन्होंने समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शाखाओं में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें आवंटित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के प्रधान सहायक को कार्य पुस्तिका (लॉग बुक) का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि किस कर्मी के पास कितना कार्य लंबित है और उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।

Jun 22, 2026 - 18:25
0 6
मोतिहारी : पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में दिखे जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण /बिहार 
पूर्वी चम्पारण के नए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पदभार संभालने के पहले ही दिन उन्होंने समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शाखाओं में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें आवंटित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के प्रधान सहायक को कार्य पुस्तिका (लॉग बुक) का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि किस कर्मी के पास कितना कार्य लंबित है और उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा कार्यालयी कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने और आम जनता से प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन अखिलेश कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User