घोड़ासहन : 42 लीटर बीयर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण /बिहार जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से बीयर की खेप ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नगदहा पूर्णहियाँ रेलवे ढाला के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी 84 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 500 मिलीलीटर की थी। बरामद बीयर की कुल मात्रा 42 लीटर आंकी गई है।
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण /बिहार
जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से बीयर की खेप ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नगदहा पूर्णहियाँ रेलवे ढाला के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी 84 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 500 मिलीलीटर की थी। बरामद बीयर की कुल मात्रा 42 लीटर आंकी गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रविंदर कुमार साह (पिता- स्वर्गीय जयनारायण साह), निवासी ग्राम चैता, थाना पकड़ीदयाल, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बीयर की खेप के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद बीयर की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)