घोड़ासहन : पॉक्सो मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने घोड़ासहन थाना कांड संख्या 218/24, दिनांक 04 मई 2024 में नामजद अभियुक्त फुल मोहम्मद उर्फ फुल, पिता शेख एजाजुल, निवासी ग्राम बकुलिया, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने घोड़ासहन थाना कांड संख्या 218/24, दिनांक 04 मई 2024 में नामजद अभियुक्त फुल मोहम्मद उर्फ फुल, पिता शेख एजाजुल, निवासी ग्राम बकुलिया, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता की पूर्व प्रासंगिक धारा 366ए तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 से संबंधित है। मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई संपन्न की। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी में घर में उपलब्ध संपत्तियों का विवरण तैयार किया गया तथा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक सामान जब्त किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फरार अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)