घोड़ासहन : स्पीडी ट्रायल के फरार अभियुक्त अवधेश साह गिरफ्तार, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामलों का है आपराधिक इतिहास

Jul 20, 2026 - 09:45
0 3
घोड़ासहन : स्पीडी ट्रायल के फरार अभियुक्त अवधेश साह गिरफ्तार, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामलों का है आपराधिक इतिहास

घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण):घोड़ासहन थाना पुलिस ने स्पीडी ट्रायल से जुड़े एक मामले के अभियुक्त अवधेश साह, पिता रामविलाश साह, निवासी कसवा कदमवा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध घोड़ासहन, रक्सौल एवं चकिया थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट, आपराधिक साजिश तथा अन्य गंभीर धाराओं में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज प्रमुख मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 387 (रंगदारी), 398, 380, 452, 354बी, 506, 120बी सहित आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी स्पीडी ट्रायल मामलों के प्रभावी निष्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। उससे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस उसके अन्य मामलों और संभावित आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User